Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. चित्तौड़गढ़ के लाल डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया किया टॉप, MBBS की पढ़ाई के बाद शुरू की थी सिविल सेवा की तैयारी

चित्तौड़गढ़ के लाल डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया किया टॉप, MBBS की पढ़ाई के बाद शुरू की थी सिविल सेवा की तैयारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के शुक्रवार को घोषित नतीजों में राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री (Dr. Anuj Agnihotri) ने टॉप किया है। डॉ. अनुज अग्निहोत्री (Dr. Anuj Agnihotri) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा All India Rank (AIR-1) प्राप्त की है। डॉ. अनुज अग्निहोत्री (Dr. Anuj Agnihotri) का संबंध राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र से बताया जाता है। उन्होंने AIIMS जोधपुर से MBBS (2023) पूरा किया है। मेडिकल पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सेल्फ-स्टडी और सीमित संसाधनों के साथ तैयारी की। इनके पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान न्यूक्लियर पॉवर प्लांट (Rajasthan Atomic Power Station)में वैज्ञानिक अधिकारी और माता मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।

पढ़ें :- लखनऊ मण्डल को दशकों बाद मिला पूर्णकालिक मण्डलीय मनोवैज्ञानिक अधिकारी

26 साल के अनुज अग्निहोत्री वैसे तो पेशे से डॉक्टर हैं । अनुज ने कहा कि मैं अपनी सफलता के पीछे किस्मत को मुख्य कारण मानता हूं ।अनुज की यह सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से बड़े सपने देखते हैं।पेशे से डॉक्टर अनुज ने AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन उनकी मंजिल केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं थी। उन्होंने समाज की जड़ों में बदलाव लाने के लिए खाकी और खादी के इस संगम वाली सेवा को चुना।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

अनुज की पढ़ाई-लिखाई

अनुज अग्निहोत्री रावतभाटा के रहने वाले हैं जो चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। अनुज ने रावतभाटा के एटमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से 10वीं की परीक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोटा के एम.बी. पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की। कोटा से ही उनका मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ और उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। अनुज ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2023 में मेडिकल इंटर्नशिप पूरी की और उसके बाद से ही वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गए। इस इंटरव्यू में अनुज ने बताया कि उनकी दो हॉबी हैं। वह स्टैंड अप कॉमेडी करते हैं और उन्हें क्रिकेट देखना बहुत पसंद है।

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

अनुज का शीर्ष तक का सफर आसान नहीं था। यह प्रतिष्ठित परीक्षा में उनका तीसरा प्रयास था। अपने पहले प्रयास में, उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए हुआ था, जहां वे वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आत्म-अनुशासन और दृढ़ता में दृढ़ विश्वास रखने वाले अनुज ने अपनी तैयारी के लिए मुख्य रूप से ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया और दिल्ली स्थित एन्श्योर आईएएस से साक्षात्कार मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सचिन जैन, जो पहले आईआरएस अधिकारी थे और अब एन्श्योर आईएएस में मेंटर हैं, जिन्होंने अनुज को साक्षात्कार की तैयारी के दौरान मार्गदर्शन दिया। अनुज ने बताया हमेशा सीखने के लिए उत्सुक रहता था और सिविल सेवा साक्षात्कारों में हमारे अपने अनुभव ने उसकी बहुत मदद की।

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड
Advertisement