Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream secret: सपने में आग जलाकर खाना बनाते हुए देखना होता है शुभ, जानिए सपनों के संकेत

Dream secret: सपने में आग जलाकर खाना बनाते हुए देखना होता है शुभ, जानिए सपनों के संकेत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream secret: स्‍वप्‍न शास्‍त्र में सपनों की रहस्मयी दुनिया के रहस्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। सभी तरह सपनों के शुभ-अशुभ मतलब बताए गए हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिनका आना जिंदगी में सुख-संपत्ति, वैभव-ऐश्‍वर्य आने का साफ संकेत होता है। कुछ सपनों के बारे हम अधिक नहीं जान पाते लेकिन वो हमारे जीवन में कांटे बन जाते है। कांटे बन कर ​कुछ सपने रोज चुभते है और दर्द बन जाते हैं। आईये जानतें है कुछ ऐसे सपनों के बारे जो जीवन के बदलाव का कारण बन जाते है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

1.सपने में देवी देवताओं को देखना बहुत ही फलदायी होता है। ऐसे सपने देखने से भविष्य में आपको धन लाभ का मार्ग बनने वाला है।

2.सपने में किसी पहाड़ पर स्वंय को चढ़ते हुए देखना बहुत शुभ होता है। ऐसा सपना आपका कोई बड़ा काम बना देगा।

3.सपने अपने हाथ से भोजन बनाने का मतलब अपने हाथ् से भविष्य का निर्माण करना है। इस तरह के सपने देखने के अर्थ है कि प्रचुर मात्रा में धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है।

4.सपने में स्वंय के द्वारा आग जलाकर खाना बनाते हुए देखना भी शुभ स्वप्न है। इसका मतलब है आपको नौकरी या रोजगार में उन्नति मिलने वाली है और धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

5.सपने में महल या बहुत बड़ा घर देखना शुभ संकेत होता है। कहा जाता है कि इस सपने के आने पर धन की प्राप्ति के आसार रहते हैं।

Advertisement