Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

आर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से तंग आकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगारूरेड्डीपल्ली। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक बड़ा ही दु:खद घटना सुनने में आ रही है। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में पाए गए। प्राथमिक जांच से पता चलता है कि रूपये पैसे की तंगी और महिला की लंबी बीमारी इस मार्मिक घटना का कारण हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इन मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन मृतकों की पहचान 30 वर्षीय दामोदर, उनकी पत्नी निर्मला, उनके 13 वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में चलती प्राइवेट स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 23 यात्री थे सवार

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

जब सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे दामोदर की बहन परिवार से मिलने आई और उसने अपने भाई को छत के पंखे से लटका हुआ पाया तब यह घटना सामने आई । पुलिस ने बताया कि इसके बारे में पता चलने के बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।

ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रही थी महिला

पुलिस के अनुसार निर्मला और दोनों बच्चे घर के अंदर एक बिस्तर पर मृत पाए गए। शुरुआती जांच से पता चलता है कि निर्मला कई वर्षों से ब्रेन स्ट्रोक की जटिलताओं से जूझ रही थीं और रानीपेट के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि मौका ए वारदात से हाथ से लिखा हुआ एक नोट मिला है, जिसमें दामोदर ने कथित तौर पर अपना एटीएम पिन और खाते से जुड़ी अन्य जानकारी लिखी गई थी। इस नोट में अनुरोध किया था कि उनके खातों में मौजूद पैसे से उनके अंतिम संस्कार कर दिए जाए।

पढ़ें :- NEET में तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने दी जान, आखिर कब थमेगा परीक्षाओं का यह खौफ?
Advertisement