Earthquake: पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। असम सरकार के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उनकी तरफ से बताया गया कि, पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस भूकंप में किसी प्रकाश की जनहानि नहीं हुई है। भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया है और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था।
पढ़ें :- नेपाल के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आए लगातार दो भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। असम का इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वतमाला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव की स्थिति पर स्थित है।