1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Earthquake Khargone : एमपी के खरगोन में 4.5 की तीव्रता से हिली धरती, लोगों में मचा हड़ंकप

Earthquake Khargone : एमपी के खरगोन में 4.5 की तीव्रता से हिली धरती, लोगों में मचा हड़ंकप

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मांपी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

By santosh singh 
Updated Date

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone District) में शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे भूकंप (Earthquake)  के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake)  की तीव्रता 4.5 मांपी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल भूकंप (Earthquake) के चलते किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

पहले भी आ चुका है भूकंप

पढ़ें :- नेपाल के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आए लगातार दो भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर 2026 को भी खरगोन जिले में 3.0 तीव्रता का भूकंप (Earthquake)  दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार उस समय भूकंप (Earthquake)  का केंद्र खरगोन क्षेत्र में था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...