खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone District) में शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 4.5 मांपी गई।
