नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप शुक्रवार दोपहर एक बजकर 22 मिनट पर आया था। अचानक हुए इस कंपन से कई लोगों ने इमारतों को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों व दफ्तरों से भागकर बाहर निकल गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। वहीं भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के टाकी से 26 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
पढ़ें :- यूपी में आपदा से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 34 जिलों में एक साथ 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज
बता दे कि भूकंप की गहराई महज़ 9.8 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसे उथला भूकंप माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कम गहराई के कारण झटके अधिक तीव्रता से सतह पर महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र 22.451° उत्तरी अक्षांश और 89.139° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। कोलकाता सहित आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। टाकी के पास केंद्रित इस भूकंप के झटके कोलकाता के अलावा आसपास के कई जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहतों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।