नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गयी है। उन पर पार्टियों और क्लब में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगाया है। वहीं, अब एल्विश यादव पर कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है। भाजपा सांसद मेनका गांधी और स्वाती मालीवाल ने कार्रवाई की मांग की है। मेनका गांधी ने एल्विश यादव को इस पूरे मामले का सरगना बताया है। उन्होंने कहा है एल्विश की गिरफ्तारी जरूर हो। मेनका ने कहा है कि एल्विश को सात साल की सजा होनी चाहिए।
पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR
स्वाती मालिवाल ने एक्स पर लिखा कि, ”अभी खबर में देखा कि Youtuber Elvish Yadav पर FIR हुई है। आरोप है कि ELVISH ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ़ साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियां मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं।
अभी खबर में देखा कि Youtuber Elvish Yadav पर FIR हुई है।आरोप है कि ELVISH ‘रेव पार्टी’ करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है।
इस आदमी को हरियाणा के CM मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ़ @SakshiMalik , @BajrangPunia जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा… pic.twitter.com/HuRCCJabdh
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 3, 2023
पढ़ें :- DWC Employees Removed : एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी, स्वाति मालीवाल ने की थी नियुक्ति
एल्विश यादव पर नोएडा के सेक्टर-49 में एफआईआर
बता दें कि, यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर जहरीले सांपों की तस्करी और गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा है।