Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Encounter. साढ़े पांच लाख के इनामी खूंखार डकैत को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

Encounter. साढ़े पांच लाख के इनामी खूंखार डकैत को STF ने मुठभेड़ में किया ढेर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Encounter: साढ़े पांच लाख के इनामी खूंखार डकैत गौरी यादव को STF ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये मुठभेड़ आज तड़के 3:30 पर बहिलपुरवा के जंगल में हुआ। डकैत गौरी यादव के मारे जाने के बाद चित्रकूट में खौफ के आखिरी अध्याय का अंत हो गया।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बताया जा रहा है की गौरी यादव के पास से STF ने एके47 और भारी मात्रा मे असलहे बरामद किये हैं। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधव बांध के पास डकैत गौरी यादव और STF टीम के बीच मुठभेड़ हुई. बता दें कि, ददुआ और ठोकिया के बाद डकैत गौरी यादव का यहाँ पर आतंक बढ़ गया था।

बीते काफी दिनों से ये खुद को अंडरग्राउंड कर लिया था। इसी बीच इसने चित्रकूट के जंगल में फायरिंग करके दहशत फैला दी थी। बता दें कि करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था।

Advertisement