Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ENG vs NZ : आज पाकिस्तान की किस्मत होगी अंग्रेजों के हाथों में, न्यूजीलैंड की हार की दुआएं मांगेगा पड़ोसी मुल्क

ENG vs NZ : आज पाकिस्तान की किस्मत होगी अंग्रेजों के हाथों में, न्यूजीलैंड की हार की दुआएं मांगेगा पड़ोसी मुल्क

By Abhimanyu 
Updated Date

ENG vs NZ Super 8 Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए गुरुवार का दिन बेहद शानदार रहा। जहां साउथ अफ्रीका की जीत ने मेजबान को सेमी-फाइनल की रेस में वापसी करा दी। फिर शाम को भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो का मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के फैंस की धड़कनें शुक्रवार को तेज रहने वाली हैं, क्योंकि उनकी किस्मत अब अंग्रेजों के हाथों में रहने वाली है।

पढ़ें :- कप्तान सूर्या की गलती टीम इंडिया को पड़ ना जाए भारी! अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच बारिश में धुला तो समझो खेल खत्म

दरअसल, सुपर 8 के ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम के बीच कोलंबो में एक अहम मैच खेला जाना है। इस मैच में अगर कीवी टीम जीत दर्ज करती है तो पाकिस्तान को घर लौटना पड़ेगा। जबकि, इंग्लैंड की जीत उन्हें सेमी-फाइनल की रेस में बनाए रखेगी। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मैच उसी पिच पर खेला जाना है जिसका इस्तेमाल श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए किया गया था, इसलिए एक बार फिर स्पिन, सीम और असमान बाउंड्री डाइमेंशन की उम्मीद करें। कोलंबो में क्रिकेट के लिए यह एक और गर्म और सूखा दिन होने वाला है।

पाकिस्तान के लिए सेमी-फाइनल में पहुंचने का सिनेरिया

सिनेरियो 1 – अगर इंग्लैंड शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान और कीवी टीम दोनों के तीन पॉइंट्स होंगे (बशर्ते पाकिस्तान श्रीलंका को हरा दे)। ऐसे में, बेहतर नेट रन रेट (NRR) वाली टीम आगे बढ़ेगी। पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि न्यूज़ीलैंड बड़े अंतर से हारे और फिर वे श्रीलंका को बड़े अंतर से हरा दें। तभी पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड के नेट रन रेट को पार कर पाएगा।

सिनेरियो 2- अगर न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान श्रीलंका के साथ खेलने से पहले ही बाहर हो जाएगा क्योंकि वे जीतने पर भी कीवी टीम के पॉइंट्स की बराबरी नहीं कर पाएंगे। अगर न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान भी बाहर हो जाएगा – भले ही वे अपने आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत जाएं।

पढ़ें :- निर्दोषों की हत्या के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब, अफगान के हमले में मारे गए पाक के 55 जवान
Advertisement