Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रबोधन कार्यक्रम: सीएम योगी बोले-हमारा और आपका उद्देश्य एक ही है जनता के हित में कार्य हों

प्रबोधन कार्यक्रम: सीएम योगी बोले-हमारा और आपका उद्देश्य एक ही है जनता के हित में कार्य हों

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने विधायकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। साथ ही कहा कि, नकारात्मक किसी भी जनप्रतिनिधि को आगे नहीं बढ़ा सकती है। जनता भी उसे नकारात्मक भाव के साथ देखती है। अगर सकारात्मक भाव से काम किया जाए तो वो देश व प्रदेश की जनता के हित में होताा है।

पढ़ें :- YouTuber Bhupendra Jogi: यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी पर अज्ञात लोगो ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

केंद्र और यूपी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी के साथ जनता तक पहुंचाने के लिए अत्यन्त संवेदनशील बनना पड़ेगा। एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी छवि को प्रस्तुत करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आवश्यक नहीं कि आपकी भाषा साहित्यिक हो, महत्वपूर्ण यह कि विकास के प्रति आपकी सकारात्मक दृष्टि और व्यावहारिक ज्ञान हो।

आप जो कहें वह व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित होना चाहिए। आप फील्ड में भ्रमण करें, उससे जुड़ी हुई जानकारी रखनी चाहिए। व्यक्ति का धैर्य व शालीनता हमेशा उसको आगे बढ़ाती है। उसका उतावलापन और हर मामले में हस्तक्षेप करना उसको पतन की ओर ले जाता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, विकास कार्यों में हमें राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए।

हमारा और आपका उद्देश्य एक ही है कि जनता के हित में कार्य हों, जनता को इसका लाभ मिलता हुआ दिखाई देना चाहिए। यह सदन ही है जो हमें जनता के विश्वास का प्रतीक बनाएगा। यहां की गंभीर व प्रभावी चर्चा हमें सम्मान का प्रतीक बनाएगी और उस प्रतीक के रूप में हमें उभरना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने 403 सदस्यों को अपना लीडर मानकर सदन में भेजा है। उन 403 सदस्यों का दायित्व बनता है कि हम जन-अपेक्षाओं पर खरा उतरें। इसके लिए हमारा जनता के साथ सीधा संवाद होना चाहिए।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी
Advertisement