Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘एपस्टीन सिर्फ़ अमेरिका में नहीं, पूरे इंडिया में है बिहार में लड़कियां गायब हो रहीं…’ पप्पू यादव का बड़ा बयान

‘एपस्टीन सिर्फ़ अमेरिका में नहीं, पूरे इंडिया में है बिहार में लड़कियां गायब हो रहीं…’ पप्पू यादव का बड़ा बयान

By Abhimanyu 
Updated Date

Pappu Yadav’s Remark on the Epstein Files : बेऊर जेल से बाहर आने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि एपस्टीन सिर्फ़ अमेरिका में नहीं, पूरे इंडिया में है। उनका दावा है कि बिहार से लड़कियां गायब हो रही हैं, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

पढ़ें :- Bakrid 2026: भारत में कल मनाई जाएगी ईद-उल-अज़हा, केंद्र और राज्य सरकारों ने बदला छुट्टियों का कैलेंडर

सांसद पप्पू यादव ने कहा, “कुछ लोगों को छोड़कर सभी पार्टी के नेता NEET की बच्ची और बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे पर साथ खड़े हुए… एपस्टीन सिर्फ़ अमेरिका में नहीं है, एपस्टीन पूरे इंडिया में है। बिहार में 100 से ज़्यादा लड़कियां गायब हो रही हैं… किसी को कोई फ़र्क नहीं पड़ता। न समाज को, न किसी और को… ये सारे मुद्दे असेंबली में नहीं उठते। आप एक जाति में क्रिमिनल ढूंढते हैं, क्या दूसरी जातियों में क्रिमिनल नहीं होते? क्रिमिनल तो क्रिमिनल होता है, जाति का कोई मतलब नहीं होता। मुझे फंसाने या गाली देने से क्या फ़ायदा?”

इससे पहले उन्होंने यह भी कहा, “मुद्दों पर सदन में बोलने नहीं दिया जाता, टैरिफ की बात करो तो बोलने नहीं दिया जाता, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दो, पप्पू यादव को जान से मार दो। सच बोलने में इतना डर अब लगता है… आप न्यायालय के भरोसे ही बच सकते हैं अन्यथा लड़ने, संघर्ष करने का जज़्बा अब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि बिहार में अब अच्छे, सच बोलने वाले लोगों के लिए राजनीति के लिए कोई जगह नहीं बची है। लेकिन यह गंभीर विषय है और इसके लिए हम स्पीकर से भी मिलेंगे।”

बता दें कि 6 फरवरी को पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। इससे पहले निर्दलीय सांसद ने नीट छात्रा की मौत के मामले को ज़ोर-शोर से उठाया था।जेल से रिहा होने के तुरंत बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव फुलवारी शरीफ के नकटी भवानी के चक मूसा गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोचिंग छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। जिसकी कथित तौर पर कोचिंग की छत से गिरकर मौत हो गयी थी, जबकि परिजन दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

पढ़ें :- High tension in the Strait of Hormuz: ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिका ने दागी मिसाइलें, दो सैन्य नौकाएं हुए तबाह
Advertisement