Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘पंजाब के माफियाराज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं…’ कांग्रेस ने DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग पर आप सरकार को घेरा

‘पंजाब के माफियाराज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं…’ कांग्रेस ने DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग पर आप सरकार को घेरा

By Abhimanyu 
Updated Date

Firing Punjab DSP office : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कानून व्यवस्था और ड्रग्स का मुद्दा गरमाया हुआ है। कांग्रेस और भाजपा इन मुद्दों को लेकर सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, फाजिल्का जिले के जलालाबाद में पुलिस उप अधीक्षक (DSP) दफ्तर के बाहर फायरिंग को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पंजाब के माफियाराज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने गुलजार सिंह की मौत पर पंजाब सरकार को घेरा, बोले - सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

कांग्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पंजाब के माफियाराज में पुलिस भी Safe नहीं… खबर फाजिल्का से है- जहां बाइक सवार बदमाशों ने DSP के ऑफिस पर कई राउंड गोलीबारी की। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले 18 सितंबर: ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या; 11 सितंबर: ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग; 24 मई: ASI जोगा सिंह की गोली मारकर हत्या; 22 फरवरी: गुरदासपुर में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या; ये घटनाएं सबूत हैं कि AAP सरकार में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है और माफियाओं का नेक्सस बेखौफ़ होकर पुलिस को निशाना बना रहा है।”

विपक्षी दल ने आगे लिखा, “हालात इतने बुरे हैं कि पुलिसवालों को पब्लिक प्लेस और निजी गाड़ियों में वर्दी न पहनने तक की हिदायत दी गई है। साफ है- ‘फर्जीवाल गैंग’ के राज में जनता की सुरक्षा तो दूर की बात है, यहां अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं रहे।” रिपोर्ट्स के अनुसार, फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 3-4 बाइकों पर सवार कुछ युवक लाल बत्ती चौक की तरफ से DSP दफ्तर की ओर आए और वहां गोलीबारी की। घटना के बाद कुछ युवक DSP दफ्तर के अंदर दाखिल हो गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

इस घटना के बाद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी अमीर खास और आकाश पुत्र परमजीत, थाना वैरोका क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद की है। हालांकि, बाकी लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। इस मामले में पुलिस जांच जारी है।

पढ़ें :- राघव चड्ढा का वोटर लिस्ट से नाम कटा तो पी चिदम्बरम बोले- आप अकेले नहीं, 10% वयस्क नॉन-वोटिंग नागरिक घोषित
Advertisement