Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of eating green tomatoes: लाल टमाटर खाने के फायदे तो सभी लोग जानते होंगे पर हरे टमाटर का सेवन के फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे

Benefits of eating green tomatoes: लाल टमाटर खाने के फायदे तो सभी लोग जानते होंगे पर हरे टमाटर का सेवन के फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating green tomatoes: लाल टमाटर बड़े मजेदार और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं पर क्या आप जानते है हरे टमाटर हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद होते है। पोषण से भरपूर हरे टमाटर सेहत से संबंधित कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है।

पढ़ें :- वजन घटाने के लिए ट्रेंड में है 'स्मूदी डाइट' : जानिए कैसे तेजी से कम हो सकता है आपका मोटापा?

अधिकतर लोग लाल टमाटर को सलाद या अन्य चीजों में इस्तेमाल करके खाना पसंद करते है। जबकि हरे टमाटर को कच्चा होने की वजह से खाने से बचते है। जबकि हरे टमाटर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है। साथ ही पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

हरे टमाटर में कैलोरी कम और पोषक तत्व अधिक मौजूद होते है, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है। फाइबर होने की वजह से लंबे समय तक पेट भरा रखता है जिससे बार बार भूख नहीं लगती है।

हरे टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इसका सेवन करने से स्किन चमकदार बनी रहती है और बुढ़ापे के लक्षण धीमे पड़ जाते हैं। हरे टमाटर में पोटेशियम और लाइकोपीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं।

ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। हरे टमाटर विटामिन सी और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।

पढ़ें :- Sawan First Somwar 2026 : फलाहार में घोलें स्वाद और मिठास, बनाएं ये स्वादिष्ट फ्रूट व्यंजन
Advertisement