Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Facebook servers down: फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक हुआ ठप, यूजर्स को उठानी पड़ रही परेशानी

Facebook servers down: फेसबुक और इंस्टाग्राम अचानक हुआ ठप, यूजर्स को उठानी पड़ रही परेशानी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Facebook servers down: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम शुक्रवार देर शाम अचानक ठप गया। फेसबुक और इंस्टग्राम पर लॉगिन नहीं हो रहा है और न ही कोई पोस्ट शेयर हो रही है। इसके कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म्स के होम पेज पर यूजर्स को नई पोस्ट नहीं दिख रही है। साथ ही, कई यूजर्स बार-बार पेज क्रैश होने की शिकायत भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Facebook Live पर झारखंड के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कोडरमा में मचा हड़कंप

फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को उनकी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन भी नहीं दिख रही है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक कई यूजर्स ने पेज क्रैश होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। हालांकि, अभी ये समस्या फेसबुक और इंस्टग्राम के मोबाइल एप्स में नहीं आई है। वहीं, अभी तक कोई अधिकारिक बयान भी नहीं आया है लेकिन यूजर्स इसको लेकर काफी परेशान ​दिख रहे हैं।

Advertisement