Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नहीं रहे फेमस इतिहासकार और पद्मविभूषण सम्मानित बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

नहीं रहे फेमस इतिहासकार और पद्मविभूषण सम्मानित बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित (Conferred with Padma Vibhushan Award) और जाने-माने इतिहासकार बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (Balwant Moreshwar Purandare) का आज पुणे के अस्पताल में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

आपको बता दें, बाबासाहेब पुरंदरे के नाम से लोकप्रिय इतिहासकार कुछ समय से बीमार थे। एक चिकित्सक ने उनके निधन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर दु:ख प्रकट किया है।

चिकित्सक ने बताया कि पुरंदरे एक सप्ताह पहले निमोनिया से पीड़ित (suffering from pneumonia) पाए गए थे और उन्हें शहर के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में वेंटिलेटर पर थे।

उन्होंने बताया कि पुरंदरे की तबीयत रविवार को और खराब हो गई थी और उनकी स्थिति तभी से गंभीर थी। पुरंदरे की अधिकतर कृतियां मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित हैं। उन्हें 2019 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। पुरंदरे का जन्म 29 जुलाई 1922 को हुआ था।

Advertisement