Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मशहूर सिंगर हनी सिंह के भतीजे का निधन, बोले-‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है…’

मशहूर सिंगर हनी सिंह के भतीजे का निधन, बोले-‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है…’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर गायक यो यो हनी सिंह (Famous singer Honey Singh) ने अपने भतीजे विदित ओलक (Nephew Vidit Olak) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार तड़के पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में विदित के साथ उनके दोस्त आरव तलवार की भी मौत हो गई।

पढ़ें :- बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील

हनी सिंह ने भतीजे के निधन पर जताया दुख

सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने भतीजे के निधन की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा ‘यह मेरे लिए एक बहुत ही बुरा दौर है… अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ने वाला है। भोलेनाथ, कृपा करें।’

हादसे में गई जान

पढ़ें :- Viral-बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट करने की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग

बता दें कि जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवकों की फॉक्सवैगन कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की जान चली गई।

विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे सिंगर

मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह (Honey Singh) म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड (Music company Speed ​​Records) के साथ काम कर चुके हैं। इसी वजह से वह विदित ओलक को अपना भतीजा मानते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बारादरी (Baradari Police Station) की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, कार बीएमसी चौक की ओर से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के समय कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। थाना प्रभारी साहिल चौधरी (Station House Officer Sahil Chaudhary) ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के शव परिवारों को सौंप दिए गए।

पढ़ें :- स्वामी रामदेव की सफाई, कहा- 'मेरी डांट को धीरेंद्र शास्त्री ने शिष्य की तरह प्यार से स्वीकारा', पूरे विवाद को यहीं खत्म किया जाना चाहिए
Advertisement