Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Simba Nagpal: फैंस का इंतजार खत्म, शॉर्ट फिल्म में जल्द ही नजर आएंगे सिम्बा नागपाल

Simba Nagpal: फैंस का इंतजार खत्म, शॉर्ट फिल्म में जल्द ही नजर आएंगे सिम्बा नागपाल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Bollywood: Tv का सबसे पापुलर शो  Bigg Boss 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने जीत लिया है। इस बार Bigg Boss 15 के कई Contestants ने दर्शकों का दिल जीता है। ऐसे में आप को बता दें कि ऐसा ही एक नाम सिम्बा नागपाल का है जिनको बिग बॉस के बाद से ही फैन्स सिम्बा नागपाल को दोबारा ऑनस्क्रीन देखना चाह रहे हैं और अब उनका इंतजार पूरा हो गया है। सिम्बा नागपाल जल्दी ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगे। सिम्बा की शॉर्टफिल्म का नाम स्मार्टर मेड है।

पढ़ें :- जनता मोदी के नाम पर कब ले जिताई, अब जनता विकास चाह रही है : पवन सिंह

बताया जा रहा है कि सिम्बा नागपाल जल्दी ही made in india pictures और स्काई 247 के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म ‘स्मार्टर मेड’ में नजर आएंगे। बिग बॉस 15 में एकदम शांत रहकर और बड़े ही प्यार और खूबसूरती से, अपने उम्दा खेल से लाखों दिलों की चाहत बन चुके सिम्बा नागपाल, शार्ट फिल्म ‘स्मार्टर मेड’ में एक माचो मैन का किरदार निभा रहे हैं। जिनके घर की मेड की खटपट उनका सर दर्द बन जाती हैं लेकिन बाद में उसी मेड  की तालमेल से बन जाता हैं सिम्बा का बिगड़ा काम।

Advertisement