स्पोर्ट्स डेस्क, पर्दाफाश: अगर आप महेंद्र सिंह धोनी या चेन्नई सुपर किंग्स के फैन हैं तो यह खबर निराश कर सकती है। धोनी IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वह इस समय पिंडली में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) की समस्या से जूझ रहे हैं और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। IPL 2026 के कार्यक्रम को देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स को पहले दो हफ्तों में चार से पांच मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि धोनी कम से कम 4 से 5 मैच मिस कर सकते हैं। यह उनके लंबे IPL करियर में पहली बार होगा जब वह चोट के कारण इतने मैचों से बाहर रहेंगे, जो टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पढ़ें :- IND vs SL Test Live : भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी, श्रीलंका को मिला 372 रन का विशाल लक्ष्य
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala!
pic.twitter.com/4dgmt5EWFi — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
पढ़ें :- ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास : सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने, कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी। इन मुकाबलों में धोनी की गैरमौजूदगी फैंस के लिए निराशाजनक है। हालांकि टीम के पास विकल्प मौजूद हैं।
धोनी की अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जबकि कप्तानी पहले से ही रुतुराज गायकवाड़ के पास है। धोनी फिलहाल 44 साल के हैं और जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उम्र के इस पड़ाव पर चोट से उबरने में समय लगना स्वाभाविक है। अब फैंस को उनकी जल्द वापसी का इंतजार रहेगा।