Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का भारत बंद, कई राज्यों में दिख रहा ​है असर

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का भारत बंद, कई राज्यों में दिख रहा ​है असर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने इस कानून के खिलाफ आज भारत बंद बुलाया है। किसानों की अपील के बाद सुबह से ही प्रदर्शनकारी दिल्ली—यूपी को जोड़ने वाले गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

इसके साथ ही दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर भी जाम है। गाजीपुर बॉर्डर पर किसान होली के गीत गाते और नाचते नजर आए। वहीं किसानों ने दिल्ली-अमृतसर रेल रूट पर भी जाम कर दिया है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में भारत बंद का असर दिख रहा है।

सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली के आसपास के इलाकों और हरियाणा-पंजाब में ही दिखा है। किसान संगठनों ने चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में बंद से अलग रखा है। संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, देशव्यापी बंद सुबह 6 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

 

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल
Advertisement