नई दिल्ली। पॉप स्टार शकीरा (Pop star Shakira) को फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में सोमवार को देख फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच ग्रुप-जे के मैच का लुत्फ स्टेडियम से उठाया। शकीरा के साथ उनके दोनों बेटे साशा और मिलान भी मौजूद थे। प्रसारणकर्ता ने जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर शकीरा को दिखाया तो फैंस खुशी से झूम उठे। शकीरा ने खुशी जाहिर की और फैंस को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) भी दी। इस बीच शकीरा को उनके बेटे ने गाल पर किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...
Who’s that guy
Trying to kiss Shakira #FIFAWorldCup Argentina vs Austria in Dallas pic.twitter.com/RGVwoZnQ4u— Quiet Craving
(@manasasarr) June 22, 2026
कमेंटेटर ने क्या कहा?
पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा
वैसे, शकीरा के दोनों बेटों को कम ही लोग जानते हैं और ऐसे में जिसने भी किस का वीडियो देखा, वो थोड़ा उलझन में रह गए। इसमें कमेंटेटर मार्टिन टायलर का नाम शामिल रहा, जिन्होंने वीडियो पर राय दी – 49 साल की वाका वाका गायिका के प्रति कभी आकर्षण कम नहीं पड़ता।
सोशल मीडिया (Social Media) पर कई यूजर्स के कमेंट देखने को मिले कि शकीरा को उनके ब्वॉयफ्रेंड ने किस किया, जिसे बाद में ठीक किया गया। शकीरा 2024 में अपने पति गेरार्ड पिके से अलग हो गईं थीं और ताजा अपडेट यही है कि वो किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
The entire stadium CHEERING the moment Shakira appeared on the big screen
That woman doesn’t even need to perform to own the crowd.#Shakira #FIFA #Football #WorldCup2026 pic.twitter.com/6cqrLs7Gs2
पढ़ें :- Video Viral : नेपाल में नदी से तांडव रोकने के लिए विनती करती महिला, अब बस थम जाओ और जो गलती हुई हो उसे माफ कर दो
— World Music Official (@MusicOfficial26) June 22, 2026
शकीरा और फीफा की लंबी साझेदारी
शकीरा और फीफा वर्ल्ड कप की लंबी साझेदारी है। 2010 वर्ल्ड कप में शकीरा ने वाका वाका गीत गाया था, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक एंथम था। 2026 में शकीरा ने बर्ना ब्वॉय के साथ दाई दाई एंथम तैयार किया। 2014 में ला ला ला गीत भी शकीरा ने बनाया था।
मेसी का किया सपोर्ट
पढ़ें :- Video Viral : नस्लवाद के खिलाफ अरुणाचल की मासूम बच्ची की अनोखी अपील, बोली-'हम भी इंडियन हैं,चाइनीज मत बोलो..बुरा लगता है'
बता दें कि शकीरा ने मैच में अर्जेंटीना के प्रति समर्थन जताया। लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से मात दी।