Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी की पुत्री ईशा देओल पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण

By संतोष सिंह 
Updated Date

मथुरा। बीजेपी सांसद व मथुरा से पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini) की पुत्री बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Thakur Banke Bihari Temple)  पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की कथा मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद लिया।

पढ़ें :- नौतनवा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा,कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल

मथुरा लोकसभा क्षेत्र (Mathura Lok Sabha Constituency)से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं सांसद एवं हेमा मालिनी (BJP MP Hema Malini)  की पुत्री अभिनेत्री ईशा देओल (Esha Deol) ने शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी (Thakur Banke Bihari Temple) के दरबार पर पहुंचकर मत्था टेका तथा पूजा अर्चना की।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में आकर आज बहुत कुछ मांगा है कहा कि उनकी मां मथुरा से तीसरी बार चुनाव मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यहां की जनता उन्हें एक बार फिर आशीर्वाद प्रदान करेगी। कहा कि भगवान श्री कृष्ण और ब्रजभूमि से उन्हें बहुत प्यार और लगाव रहा है। यहां आकर बड़ी शांति की अनुभूति होती है।

अपनी मां की राजनीतिक विरासत को बनाए रखने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। कहा कि इस बार भी बृजवासियों के आशीर्वाद से मां हेमा मालिनी की जीत सुनिश्चित होगी।

Advertisement