Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. FIR against Ori: वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे ओरी के खिलाफ एफआईआर, मंदिर के पास होटल में शराब पीने के आरोप में शिकायत

FIR against Ori: वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे ओरी के खिलाफ एफआईआर, मंदिर के पास होटल में शराब पीने के आरोप में शिकायत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड सोशलाइट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी (Ori) के खिलाफ जम्मू कश्मीर के कटरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। ओरी पर आरोप है कि उन्होंने कटरा में होटल में दोस्तों के साथ शराब पी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

ओरी ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने जम्मू गए थे। इस दौरान ओरी कटरा के एक होटल में ठहरे थे। जहां उनपर अपने दोस्तों के साथ शराब पीने का आरोप लगा है। ऐसे में ओरी के खिलाफ 15 मार्च को जम्मू कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
ओरी के साथ साथ उनके सात दोस्तों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

ओरी  होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे थे। होटल के प्रबंधक के अनुसार 15 मार्च को मेहमानों में ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थे, जिन्होंने होटल परिसर में शराब पी, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि दिव्य माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है।

Advertisement