Rekha Gupta’s controversial statement on Akhilesh Yadav: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर विवादित टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बयान को लेकर सपा की महिला नेताओं ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली की रेखा गुप्ता से मांफी की मांग की गयी। वहीं, अब विरोध प्रदर्शन करने वाली सपा नेत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है।
पढ़ें :- भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत से बढ़ाए कदम, अर्शदीप ने झटके तीन विकेट
दरअसल, सीएम रेखा गुप्ता ने एक निजी समाचार चैनल को दिये इंटरव्यू में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘टोंटी चोर’ कहा था। जिसको लेकर समाजवादी महिला सभा की नेत्रियों ने मंगलवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, समाजवादी पार्टी की 6 नामजद महिला नेताओं और 7 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पायल किन्नर, जूही सिंह, सुमैया राणा, बीना रावत, सुमन यादव और वंदना चतुर्वेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कल उन्होंने लखनऊ में दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप है कि इस दौरान सपा की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सुरक्षा घेरे को तोड़ने और ट्रैफिक प्रभावित करने का काम किया। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर बागेश शर्मा ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्जा करवाया है।
बता दें कि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा की महिलाओं ने मंगलवार को हजरतगंज लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांध कर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की ओर से अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्दों कहे जाने के खि़लाफ़ प्रदर्शन किया। इस दौरान जूही सिंह ने कहा कि भाजपा का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी अलोकतांत्रिक चेहरा आज सभी के सामने स्पष्ट है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देश के सर्वाधिक लोकप्रिय, जनप्रिय नेता हैं। विकास के अनेक कीर्तिमान उन्होंने अपने कार्यकाल में स्थापित किए हैं। उनका अपमान जनता नहीं सहेगी।