Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. पीएम मोदी के ‘एडिटेड वीडियो’ मामले में मेटा इंडिया हेड पर FIR दर्ज

पीएम मोदी के ‘एडिटेड वीडियो’ मामले में मेटा इंडिया हेड पर FIR दर्ज

By Sushil Sah 
Updated Date

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से तैयार किए गए आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड वीडियो प्रसारित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस सिलसिले में साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा (Meta) इंडिया के प्रमुख ‘अरुण श्रीनिवास’ और कई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की शिकायत के बाद दर्ज की गई इन प्राथमिकताओं में मेटा इंडिया हेड को सह-आरोपी बनाया गया है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में फरार लुटेरी दुल्हन का निकला एक और नाम, तलाशी के लिए आगरा पुलिस जाएगी प्रयागराज

BNS और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत की गई है। आपको बता दें कि इस मामले की आधिकारिक शिकायत भाजपा की सोशल मीडिया कोर कमेटी के सदस्य ‘टी. साईकिरण गौड़’ और स्थानीय व्यवसायी ‘एस. अरविंद रेड्डी’ ने पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लगभग 20 ऐसे लिंक पुलिस को दिएं हैं, जिन पर यह विवादित सामग्री होस्ट की जा रही थी।

डीपफेक और अश्लील कंटेंट का आरोप

इस शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एआई-जनरेटेड वीडियो और तस्वीरें साझा की जा रही हैं, जिनमें प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’, अमेरिकी राष्ट्रपति ‘डोनाल्ड ट्रंप’ और पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘धर्मेंद्र प्रधान’ को बेहद आपत्तिजनक, अश्लील और भ्रामक स्थितियों में दिखाया गया है। इससे नेताओं की छवि और गरिमा को काफी ठेस पहुंची है।

पढ़ें :- पटना में मचा बवाल, आयकर गोलंबर पर रोका गया तेजस्वी यादव का मार्च, पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ताओं की झड़प

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े हैं तार

शुरूआती जांच में पता चला है कि इस तरह की वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों के दौरान से ही इंटरनेट पर साझा किए जा रहे हैं।

हैदराबाद पुलिस ने भेजा मेटा को नोटिस

इस मामले को दर्ज करने के बाद हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने ‘मेटा इंडिया’ को आधिकारिक नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने और सहयोग करने का आदेश दिया है। इसके अलावा पुलिस उन अज्ञात सोशल मीडिया हैंडल्स और उनके ऑपरेटरों की पहचान करने में जुट गई है, जिन्होंने इस भ्रामक सामग्री को सबसे पहले पोस्ट और प्रमोट किया था।

पढ़ें :- ChatGPT for Teens: बच्चों के लिए आया नया ChatGPT, पढ़ाई में मदद से लेकर सेफ्टी तक का रखेगा खास ख्याल
Advertisement