Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी को कैंसर था और जेल जाने का डर भी, तो पूर्व विधायक ने पत्नी संग गोली मारकर आत्महत्या की

पत्नी को कैंसर था और जेल जाने का डर भी, तो पूर्व विधायक ने पत्नी संग गोली मारकर आत्महत्या की

By Harsh Gautam 
Updated Date

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पूर्व कांग्रेस विधायक जगदीश यादव के बेटे राकेश यादव (67) ने शनिवार रात अपनी 66 वर्षीय पत्नी राममूर्ति देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी उड़ा लिया। रविवार को जब दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और पास-पास चिताएं जलाई गईं, तो पूरा इलाका रो पड़ा।

पढ़ें :- देहरादून में भाजपा नेता की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या से भारी बवाल, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

इस खौफनाक कदम के पीछे दो ऐसी वजहें थीं, जिन्होंने राकेश यादव को अंदर से तोड़ दिया था पहला पत्नी राममूर्ति लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। और दूसरा  पूर्व दरोगा और नेता रहे राकेश यादव पर ढाई लाख रुपये के गबन का एक पुराना केस चल रहा था, जिसका कोर्ट से जल्द ही फैसला आना था। राकेश को पूरा यकीन था कि उन्हें सजा हो जाएगी।

भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बेटी गरिमा ने बताया कि पापा कोर्ट से लौटने के बाद से ही भारी तनाव में थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैं जेल चला गया, तो तुम्हारी कैंसर पीड़ित मां की देखभाल कौन करेगा? इसी डर और डिप्रेशन में उन्होंने रात सवा नौ बजे मां को गोली मारी और फिर खुद की कनपटी पर भी ट्रिगर दबा दिया।

यूपी पुलिस की नौकरी छोड़ आए थे सियासत में

राकेश यादव का रसूखदार बैकग्राउंड था। 1979 में वे यूपी पुलिस में दरोगा बने थे, लेकिन 1980 में पिता के विधायक बनते ही नौकरी छोड़ राजनीति में आ गए। वे गांव के प्रधान रहे और मुलायम सिंह यादव के दौर में जनता दल के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे।

पढ़ें :- ट्रेन लेट होने पर भड़के परीक्षार्थी, पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल, IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है, लेकिन शुरुआती तफ्तीश में इसे बीमारी और अदालती फैसले के डर से उपजे तनाव के कारण किया गया मर्डर-सुसाइड माना जा रहा है।

Advertisement