Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. एशियन गेम्स में जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता सोना

एशियन गेम्स में जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता सोना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Team) ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स (Asian Games) में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों का प्रदर्शन भी जोरदार रहा। भारतीय टीम शुरुआत से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और टीम ने अपना दबदबा जारी रखा। महिला क्रिकेट टीम ने इस तरह आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया।

Advertisement