Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Same Birth dates American family five generations : अमेरिकी परिवार में पांच पीढ़ियों की जन्मतिथि की एक ही तारीख, बना विश्व रिकॉर्ड

Same Birth dates American family five generations : अमेरिकी परिवार में पांच पीढ़ियों की जन्मतिथि की एक ही तारीख, बना विश्व रिकॉर्ड

By अनूप कुमार 
Updated Date

Same Birth dates American family five generations :  जीवन के प्रवाह में कुछ परिस्थितियां ऐसी होती होती हैं जो स्वयं में विश्व रिकार्ड बन जाती है। जब किसी के जन्म लेने की घटना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बन जाय तो सबको हैरानी होगी। ताजा मामला एक अमेरिकी परिवार की है। इस परिवार में पांच पीढ़ियों की जन्मतिथि की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2026 : भक्ति के रंग में रंगे भोजपुरी सितारे, अक्षरा ने खुद बनाया प्रसाद,तो काजल बनाती दिखीं ठेकुआ

बीते 118 वर्षों में इस परिवार की पांच पीढ़ियों का जन्म एक ही तारीख, 14 सितंबर को हुआ है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे कमाल का इत्तेफाक मानते हुए अपने दस्तावेजों में जगह दी है। बीते साल 14 सितंबर को परिवार में नए बच्चे के जन्म के साथ ये अनोखा रिकॉर्ड बना है। अब तक दुनिया में एक ही तारीख में परिवार की चार पीढ़ियों के पैदा होने का रिकॉर्ड था।
इसी तारीख को 1997 में आर्थर की मां, 1972 में उनके नाना, 1949 में परनानी, 1907 में परनानी के दादा पैदा हुए थे।

इस कहानी की शुरुआत 1907 में हुई, जब 14 सितंबर को विल्बर हार्लो का जन्म हुआ। विल्बर एक पोस्टमास्टर और आयोवा के ब्रूक्स में हार्लो जनरल स्टोर के मालिक थे। इसके 42 साल बाद 14 सितंबर 1949 को विल्बर और उनकी पत्नी के घर बेटी एडी हार्लो का जन्म हुआ।

 

पढ़ें :- भूख से ऐसा तड़पा कि सड़क हादसे में मरे कुत्ते का मांस खा गया, ओडिशा से आया हैरान करने वाला मामला
Advertisement