1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. शरीर पर टैटू की 40 परतें, 90 फीसदी हिस्सा स्याही से ढका; कनाडा के इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

शरीर पर टैटू की 40 परतें, 90 फीसदी हिस्सा स्याही से ढका; कनाडा के इस शख्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

जेरेमी ‘रेमी’ स्कोफील्ड नामक इस शख्स को टैटू से ऐसा इश्क हुआ की अपने पूरे शरीर को ही चलता-फिरता कैनवास बना लिया। इन्होंने अपने शरीर के 90% हिस्से पर टैटू बनवाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral News: किसी के लिए टैटू बनवाना शौक होता है, तो किसी के लिए यह अपनी पहचान जाहिर करने का तरीका। लेकिन कनाडा के जेरेमी ‘रेमी’ स्कोफील्ड ने इस शौक को ऐसी हद तक पहुंचा दिया कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। उनके शरीर का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा टैटू से ढका हुआ है। उनकी कहानी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

पढ़ें :- बिस्तर पर ये बिल्ला बैठा तो मौत पक्की! ऑस्कर पर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बेटे के नाम से शुरू हुआ टैटू सफर

रेमी के टैटू बनवाने की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। उन्होंने अपनी बाईं बांह पर बेटे के नाम का टैटू बनवाया था। उस वक्त यह उनके लिए एक खास याद को शरीर पर संजोने का तरीका था। धीरे-धीरे यह रुचि उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गई और उन्होंने अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाना शुरू कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, रेमी के शरीर पर टैटू की करीब 40 परतें हैं। कुछ हिस्सों पर कई बार टैटू बनवाया जा चुका है। उनके लिए यह सिर्फ बाहरी बदलाव नहीं, बल्कि सालों तक जारी रहे एक व्यक्तिगत सफर का हिस्सा है।

चेहरे को टैटू से क्यों रखा दूर?

पूरे शरीर पर स्याही चढ़वाने के बावजूद रेमी ने अपने चेहरे को ज्यादातर टैटू से दूर रखा है। इसकी वजह भी खास है। वह चाहते हैं कि आईने में खुद को देखकर अपनी पहचान आसानी से कर सकें। यानी शरीर के बड़े हिस्से को बदलने के बाद भी उन्होंने चेहरे को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए काफी हद तक वैसा ही रखा है।

पढ़ें :- संभल: हाथियों के साथ निकली अनोखी शव यात्रा, मां को आखिरी विदाई देने 15 किमी पैदल चला परिवार

शरीर को मानते हैं चलता-फिरता कैनवास

रेमी के टैटू में मजाकिया डिजाइन से लेकर परिवार और करीबी लोगों की यादों से जुड़े चित्र भी शामिल हैं। उनके शरीर पर बने निशान उनकी पसंद, रिश्तों और अनुभवों की झलक दिखाते हैं। बताया जाता है कि रिकॉर्ड बनने के बाद भी उनका टैटू बनवाने का सिलसिला जारी है।

रेमी की यह कहानी दिखाती है कि एक साधारण शौक जूनून में बदल जाये, तो वह इतिहास बन जाता है। हालांकि, टैटू बनवाने से पहले त्वचा की सुरक्षा, संक्रमण के जोखिम और प्रशिक्षित पेशेवर का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...