Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, किसानों की गन्ना और धान की फसल हुई खराब

पीलीभीत के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, किसानों की गन्ना और धान की फसल हुई खराब

By शिव मौर्या 
Updated Date

पीलीभीत। पीलीभीत के कई क्षेत्रों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। शरादा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण तराई क्षेत्र की स्थिति काफी खराब हो गई है। यहां पर बीते जुलाई को बाढ़ आई थी, जिसके बाद अब फिर स्थिति विकराल बन गई है।

पढ़ें :- UP News: दीपावली से पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया तोहफा

दरअसल, बनबसा बैराज से शारदा नदी में 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कलीनगर और पूरनपुर क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ का पानी आने से लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़नी शुरू हो गईं हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी करने लगे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क करने के साथ निगरानी बढ़ा दी गई है।

कलीनगर के नौजल्हा नंबर एक व दो गांव के अलावा चंदिया हजार क्षेत्र में शारदा का पानी पहुंच गया है। वहीं लगातार बारिश से शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार तक जारी रहा। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर के बाजार रोड, स्टेशन रोड, अशोक कॉलोनी, मोहल्ला डालचंद, फीलखाना समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें लबालब हो गईं। लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों को हुआ बड़ा नुकसान
पीलीभीत में बाढ़ का कहर पिछले जुलाई के महीने में भी देखा गया था, जिसके कारण यहां के ज्यादार क्षेत्रों में किसानों की गन्ने और धान की फसल खराब हो गयी थी। इसके बाद किसानों ने दोबारा धान की रोपाई की लेकिन अब उन्हें फिर से अपनी फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है।

 

पढ़ें :- ‘भाजपाई भ्रष्टाचार की मारी सड़कों और ट्रैफ़िक व्यवस्था’ पर अपने भरोसे ही घर से निकलें : अखिलेश यादव
Advertisement