1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईसाई समुदाय का ऐश बुधवार से लेंट-ईस्टर उत्सव शुरू

ईसाई समुदाय का ऐश बुधवार से लेंट-ईस्टर उत्सव शुरू

दुनिया भर में और हमारे देश में भी ईसाई समुदाय राख बुधवार मनाता है, जो उपवास और परहेज का दिन है, और जो 40 दिनों के चालीसा काल (लेंटेन सीजन) की शुरुआत करता है। लेंट, 40 दिनों की अवधि, जिसे चालीसा का काल कहा जाता है, ईसाई समुदाय को उपवास, तपस्या, प्राथना और दया के कार्यों के साथ अपने जीवन की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित करता है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ : दुनिया भर में और हमारे देश में भी ईसाई समुदाय राख बुधवार मनाता है, जो उपवास और परहेज का दिन है, और जो 40 दिनों के चालीसा काल (लेंटेन सीजन) की शुरुआत करता है। लेंट, 40 दिनों की अवधि, जिसे चालीसा का काल कहा जाता है, ईसाई समुदाय को उपवास, तपस्या, प्राथना और दया के कार्यों के साथ अपने जीवन की समीक्षा करने के लिए आमंत्रित करता है।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

राख बुधवार को, पवित्र मिस्सा के दौरान, आम तौर पर शाम के समय, पिछले वर्ष के ‘खजूर का ईथवार’ (पाम संडे) की जली हुई जैतून की डालियों की राख, लोगों के सिर पर इन शब्दों के साथ लगाई जाती है: ” याद रखो, हे मनुष्य, कि तुम मिट्टी हो, और तुम मिट्टी में ही लौट जाओगे”, मानव जीवन की नाजुकता का एक उपयुक्त अनुस्मारक, इस दुनिया में एक अच्छा, ईमानदार और करुणामय मानव जीवन जीने के आह्वान के साथ होता है।

चालीसा काल का मुख्य आकर्षण लेंट के 40 दिनों के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को उपवास और परहेज है, जिसमें दुनिया भर में लाखों ईसाई, विशेष रूप से हमारे देश में भी, चालीसा के पूरे काल में, 40 दिनों के लिए मांसाहारी जीवन (मछली, अंडे या मांस खाना) छोड़ देते हैं, पास्का (ईस्टर) के महान पर्व तक, जो ईस साल 5 अप्रैल 2026 को होगा। यह जानकारी लखनऊ डायोसीज़ के चांसलर और प्रवक्ता रेव. डॉ. डोनाल्ड डी सूज़ा ने दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...