1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ram Mandir Trust Scam : राम मंदिर ट्रस्ट की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले-40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे?

Ram Mandir Trust Scam : राम मंदिर ट्रस्ट की सफाई पर भी अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले-40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सफाई आने को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं है। लगता है ये इनके लिए हर हफ़्ते की साधारण बात है और इतनी अधिक साधारण है कि ये इसे अब ‘उल्लेखनीय’ भी नहीं मानते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सफाई आने को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं है। लगता है ये इनके लिए हर हफ़्ते की साधारण बात है और इतनी अधिक साधारण है कि ये इसे अब ‘उल्लेखनीय’ भी नहीं मानते हैं।

पढ़ें :- कन्नौज में 10kg सोना पकड़े जाने पर अखिलेश का सनसनीखेज दावा- गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए केवल 10

उन्होंने कहा कि चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकडों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा, क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। इस हेराफेरी की शंका के केंद्र में जब कोई एक व्यक्ति विशेष है ही नहीं तो फिर किसी एक के स्पष्टीकरण का क्या महत्व है? ये भी स्पष्ट किया जाए कि 40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे और स्पष्टीकरण के नाम पर 1 मिनट बोलना भी भारी क्यों पड़ रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफ़ाई भी संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है जैसे स्पष्टीकरण के नाम पर शाब्दिक औपचारिकता निभाई जा रही है। संपूर्ण विश्व का सनातन समाज, इस बेहद कमज़ोर स्पष्टीकरण से और भी अधिक शंकित और आहत हुआ है।

राम मंदिर में कथित दान चोरी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी ने दिया बड़ा बयान

राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले पर टिप्पणी करते हुए यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी (UP BJP State President Pankaj Chaudhary) ने कहा कि ये ट्रस्ट का विषय है। सरकार का विषय नहीं है। अखिलेश यादव के हर आरोप का जवाब नहीं देंगे।

पढ़ें :- PDA समाज को क्या क्या नहीं फेस करना पड़ रहा, BJP विधायिका को ही मंदिर जाने से रोका जा रहा: अखिलेश यादव

चढ़ावा चोरी से जुड़ी कोई भी बात किसी के भी ध्यान में अभी तक नहीं आई : चंपत राय

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अखिलेश यादव के आरोपों पर यह स्पष्ट बयान दिया है कि चढ़ावा चोरी से जुड़ी कोई भी बात किसी के भी ध्यान में अभी तक नहीं आई है। चंपत राय ने जवाब में कहा कि चढ़ावे की रकम का नियमित ऑडिट राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कर्मचारी और SBI के अधिकारियों द्वारा किया जाता है। अभी तक कोई अनियमितता या चोरी की बात उनके ध्यान में नहीं आई है।

पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार

ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई :  पवन पांडेय

पढ़ें :- मेरठ पुलिस की बर्बरता पर आग बबूला अखिलेश यादव,बोले- किसान का अपमान, देश का अपमान...,जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...