1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. NEET 2026 के सितारों का गुड्डू खान ने किया सम्मान, नौतनवा-सोनौली के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

NEET 2026 के सितारों का गुड्डू खान ने किया सम्मान, नौतनवा-सोनौली के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

NEET 2026 के सितारों का गुड्डू खान ने किया सम्मान, नौतनवा-सोनौली के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर नौतनवा क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने भव्य सम्मान किया। नौतनवा नगर के बाईपास स्थित एक विद्यालय में आयोजित समारोह में वार्ड नंबर-9 निवासी जिज्ञांस कौशल (पुत्र मनोज कौशल), नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर-14 निवासी रहमान खान (पुत्र निजामुद्दीन खान) तथा रामनगर अड्डा निवासी आदित्य वरुण (पुत्र संतोष वरुण) को फूल-माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 2003 में कोतवाल से बदसलूकी से जुड़ा मामला

इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि इन होनहार छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे नौतनवा और सोनौली क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें विश्वास है कि ये सभी छात्र भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान छात्रों के परिजनों और उपस्थित लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर शहनवाज खान, अनुज कुमार, निजामुद्दीन, मनोज कौशल, दीपू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- सोनौली:ओवरलोड वाहनों से जर्जर हुई सर्विस लेन, हादसों का खतरा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...