1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्राम पंचायत अधिकारी अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

ग्राम पंचायत अधिकारी अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, ब्रजेश पाठक के आवास का किया घेराव

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर मानव शृंखला बनाकर अपनी नाराजगी जताई..

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ।  ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर मानव शृंखला बनाकर अपनी नाराजगी जताई और जल्द से जल्द फाइनल रिजल्ट घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों का कहना था कि भर्ती की सभी औपचारिकताएं काफी पहले पूरी हो चुकी हैं। लिखित परीक्षा से लेकर अभिलेख सत्यापन तक की प्रक्रिया समाप्त हो गई लेकिन इसके बावजूद आयोग अब तक अंतिम परिणाम जारी नहीं कर रहा है। इससे हजारों उम्मीदवार असमंजस की स्थिति में हैं।

पढ़ें :- Breaking News -ओबरा पावर प्लांट की दोनों यूनिट ठप, यूपी के कई जिलों में छाएगा अंधेरा

अभ्यर्थीयों ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए 2022 में विज्ञापन जारी हुआ था। आवेदन 2023 में लिए गए और 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा कराई गई। इसके बाद अप्रैल और मई में दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा हो गया लेकिन महीनों बीतने के बाद भी रिजल्ट का इंतजार खत्म नहीं हुआ।

डिप्टी सीएम आवास पर प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास की ओर भी पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर वहीं से वापस भेज दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती में हो रही देरी उनके भविष्य पर असर डाल रही है। उनका कहना है कि अगर समय पर परिणाम जारी हो जाता तो कई युवाओं को नौकरी मिल चुकी होती और वे अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहे होते। फिलहाल अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग दोहराई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...