1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंदा चोरों गद्दी छोड़ो, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजो : संजय सिंह

चंदा चोरों गद्दी छोड़ो, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजो : संजय सिंह

राम मंदिर (Ram Mandir) में दान की राशि के कथित घोटाले को लेकर उठे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं तो पहले से कह रहा हूं 'भाजपाई चन्दा चोर हैं' राम-राम जपना पराया माल अपना। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि चंदा चोरों गद्दी छोड़ो।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। राम मंदिर (Ram Mandir) में दान की राशि के कथित घोटाले को लेकर उठे सवालों के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं तो पहले से कह रहा हूं ‘भाजपाई चन्दा चोर हैं’ राम-राम जपना पराया माल अपना। संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि चंदा चोरों गद्दी छोड़ो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम (Maryada Purushottam Lord Shri Ram) के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को जेल भेजो। चंपत राय जी क्या आप प्रभु श्रीराम की मूर्ति पर हाथ रखकर सौगंध खा सकते हैं कि चंदाचोरी नहीं हुई?

पढ़ें :- संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 13 कागजात SIT को सौंपे, पुख्ता सबूत जांच में निभा सकते हैं अहम भूमिका

राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि इस ख़बर को ध्यान से पढ़िये तो साफ़ हो जायेगा प्रभु श्री राम के नाम पर आने वाले चढ़ावे में चोरी की गई है। CCTV से पकड़ी गई है चोरी। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। चढ़ावा गिनने वाले अविनाश शुक्ल से चोरी के 5 लाख रुपए बरामद भी किए गए। इतना सब कुछ के बावजूद बेशर्म भाजपाई कह रहे हैं ‘चढ़ावे में चोरी’ नहीं हुई। प्रभु श्री राम को तो बख़्श दो भाजपाइयों। ‘राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी नहीं चलेगी’।

पढ़ें :- संजय सिंह, बोले- चंपत राय के खिलाफ तीन प्रमुख जमीन घोटालों के हैं पुख्ता दस्तावेजी सबूत, आज SIT के सामने होंगे पेश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...