Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नागालैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया तांडव, नौ लोगों की मौत, बहुत से घर मलबे में तब्दील

नागालैंड में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया तांडव, नौ लोगों की मौत, बहुत से घर मलबे में तब्दील

By Sushil Sah 
Updated Date

कोहिमा। भारत के पूर्वी राज्य नागालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर ‘मोन’ जिले में आए भीषण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते नौ लोगों की मौत हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा की वजह से दर्जनों मकान गिर गए हैं और कई बस्तियां मलबे में तब्दील हो गईं हैं। इन इलाकों में जिला प्रशासन, सुरक्षा बल और आपदा प्रबंधन की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चला रही हैं।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारिश बनी आफत, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 11 की मौत, कई लोग अब भी लापता

मोन टाउन में सबसे ज्यादा तबाही

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मोन टाउन का शांतम वार्ड और डिफेंस कॉलोनी इस प्राकृतिक आपदा से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां एक के बाद एक भूस्खलन के कारण कम से कम 45 घर पूरी तरह जमीन में दब गए हैं। आपको बता दें कि मलबे के नीचे दबने से अकेले मोन टाउन में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, नागिनीमोरा इलाके में अचानक आई बाढ़ में बह रहे चार लोगों को स्थानीय स्तर पर बचा लिया गया है। फिर भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा यहां के चुमौकेदिमा जिले में एक व्यक्ति के नदी में बह जाने की भी खबर सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

नगालैंड के मुख्यमंत्री ‘नेफ्यू रियो’ ने इस त्रासदी पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार—चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 74,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं बेघर हुए परिवारों के लिए अस्थायी राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां उन्हें भोजन और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

पढ़ें :- तमिलनाडु में चलती प्राइवेट स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 23 यात्री थे सवार

असम राइफल्स और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

फिलहाल, इस मलबे में दबे और लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), असम राइफल्स, स्थानीय पुलिस और नागरिक समाज के वालंटियर्स मिलकर लगातार काम कर रहे हैं। कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टुट चुका है, जिससे भारी मशीनरी को घटनास्थलों तक पहुंचाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

NSDMA ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’, यात्रा न करने की सलाह

मौसम की स्थिति को देखते हुए नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NSDMA) ने राज्य के कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। प्रशासन ने वोखा, मोकोकचुंग और तुएनसांग जैसे पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, संवेदनशील ढलानों और उफनती नदियों के पास जाने से बचें।

पढ़ें :- देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पूर्वोत्तर राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा
Advertisement