home remedies Acne: मुहांसे चेहरे पर चांद में दाग का काम करते है। बारिश के मौसम में मुहांसों की समस्या अधिक होती है। ऑयली स्किन वालों को मुहांसों की समस्या ज्यादा होती है। मुहांसों गाल के अलावा, माथे और कुछ लोगो को पीठ में भी होती है।
पढ़ें :- Right way to apply moisturizer: स्किन हाइड्रेट और हेल्दी नजर आये इसके लिए जान लें चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने का तरीका
माथे के मुहांसो को ठीक करने के लिए पुदीना की पत्ती
आज हम आपको मुहांसों का घरेलू उपचार (home remedies Acne) बताने जा रहे है। माथे के मुहांसो को ठीक करने के लिए पुदीना की पत्ती फायदेमंद होती है। इसके लिए पहले पुदीने की पत्ती को पीस लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर दोनो को अच्छी तरह से मिक्स करके लगा लें।
स्क्रब से रब करने से मुहांसों (Acne) की समस्या और बढ़ जाती है
पढ़ें :- Benefits of applying nutmeg on skin: चेहरे पर दूध में घिस कर लगा लें जायफल, दूर होगी दाग धब्बों, एक्ने, डार्क स्पॉट्स और फाइन लांइस
इस पेस्ट को आप 15 मिनट तक लगा कर रखे इसके बाद धो लें। जिन लोगो को मुहांसों की अधिक समस्या रहती है उन्हें स्क्रब नहीं करना चाहिए। मुंहासों वाली जगह पर बार बार स्क्रब से रब करने से मुहांसों की समस्या (Acne Problem) और बढ़ जाती है।
मुहांसों की समस्या (Acne Problem) से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर
फेस को साफ करने के लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती है।इसके अलावा मुहांसों की समस्या (Acne Problem) से छुटकारा पाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकती है।
इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाएं और फिर रुई की हेल्प से मुहांसों पर अप्लाई करें। एप्पल साइडर विनेगर में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो इन्फेक्शन में रक्षा करते हैं।