Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Food Astro Tips : भोजन करने से पूर्व पांच अंगों को रखना चाहिए स्वच्छ,इस दिशा की ओर बैठकर ग्रहण करें व्यंजन

Food Astro Tips : भोजन करने से पूर्व पांच अंगों को रखना चाहिए स्वच्छ,इस दिशा की ओर बैठकर ग्रहण करें व्यंजन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Food Astro Tips : भोजन हमारी दिनचर्या का प्रमुख अंग है।पौष्टिक भोजन से तन और मन दोनों बलवान होते है।धार्मिक ग्रंथों में भोजन को लेकर विशेष प्रकार की बातें बतायी गई है। ज्योतिषियों का मानना है कि आपका भोजन आपके भाग्य को बदलने की क्षमता रखता है। सही और शुद्ध भोजन आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि और लंबे जीवन का आशीर्वाद देता है।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

खाद्य ज्योतिष ज्योतिष की एक विशेष शाखा है जिसमें व्यक्ति को उसकी राशि के अनुसार उसकी खान-पान की आदतों और कुंडली में मौजूद शुभ और अशुभ ग्रहों के अनुसार जानकारी प्रदान की जाती है। यह एक सभ्य जीवन शैली को बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है। खाद्य ज्योतिष आपकी राशि के अनुसार आपके खान-पान की विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।मेष और वृश्चिक राशि के जातक तीखे और मसालेदार व्यंजन पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातक तीखे स्वाद के पक्षधर होते हैं। आइये जानते है भोजन करने के कुछ नियम।

1.भोजन करने से पूर्व अपने शरीर के पांच अंगों को स्वच्छ रखना चाहिए भोजन करने से पूर्व अपने शरीर के पांच अंगों को 2.स्वच्छ रखना चाहिए। वे हैं दोनों हाथ, दोनों पैर और मुंह। इन पांचों अंगों को साफ करके ही भोजन करके बैठना चाहिए।

3.खाना शुरू करने से पहले ईश्वर का ध्यान करना और उन्हें धन्यवाद कहना कि उन्होंने हमें भोजन करने का सुख प्रदान किया है। साथ ही प्रार्थना कि संसार के समस्त भूखों को भोजन प्राप्त हो।

4.खाना तो रसोई घर में बनता ही है, लेकिन भोजन को ग्रहण भी रसोई घर में ही करना चाहिए।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

5.पूर्व की ओर मुख करके भोजन करने से आयु बढ़ती है।

6.दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी जाती है और इस ओर मुख करके खाना खाने से भय बढ़ता है। बुरे सपने दिखाई देते हैं।

Advertisement