Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साला अरेस्ट, मुंबई में कार सवार से मारपीट का आरोप

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर और साला अरेस्ट, मुंबई में कार सवार से मारपीट का आरोप

By Abhimanyu 
Updated Date

Yusuf Pathan’s in-laws arrested : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर, उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन पर एक व्यक्ति और उसके परिवार से मारपीट करने का आरोप लगा है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पढ़ें :- रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में चार गिरफ्तार, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी से जुड़े होने का शक

रिपोर्ट्स के अनुसार, दो दिन पहले शहर के भायखला इलाके से इन 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी यूसुफ खान शनिवार रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार से पानी उछलकर शोएब खान (यूसुफ पठान के साले) पर जा गिरा। पीड़ित यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि इस घटना के लिए उन्होंने कार रोककर शोएब से तुरंत माफी मांगी, लेकिन उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। यही शोएब ने बांस की लकड़ी से कार की विंडशील्ड तोड़ दी। फिर उसने यूसुफ खान पर भी हमला कर दिया। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, घर लौटने के बाद यूसुफ ने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया तो उन्होंने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। जिसके बाद वो अपने परिजनों के साथ पुलिस स्टेशन जाने के लिए घर से निकले। तभी रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई, जिनके साथ उनके बेटे उमरशाद खान , शोएब और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान भी था। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि बहस के दौरान खालिद, उमरशाद, शोएब और शहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें यूसुफ के साले सलमान का हाथ टूट गया, जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं।

इस घटना के बाद एक आरोपी शाहबाज फरार बताया जा रहा है, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उमरशाद ने भायखला पुलिस स्टेशन में दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, इस एफआईआर पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पढ़ें :- TMC सांसदों की हिरासत को लेकर केंद्र पर बिफरे अभिषेक बनर्जी, बोले- एजेंसियों का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को दी गई सज़ा
Advertisement