नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक नई रिपोर्ट जारी कर ट्रंप पर यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूर्व मिस स्विट्जरलैंड और मॉडल बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया है। केउल का दावा है कि नवंबर 1993 की जिस घटना को उन्होंने पहले सिर्फ बदसलूकी और छेड़छाड़ बताया था, असल में उस दौरान ट्रंप ने उनके साथ रेप किया था।
पढ़ें :- अमेरिका के 3 मीडिया हाउस पर बैन के बाद राष्ट्रपति की लाइव कवरेज रोकी, जवाब में व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘Trump TV’
इसके अलावा रिपोर्ट में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेट्स के तरफ से ट्रंप और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन (Notorious sex offender Jeffrey Epstein) के कथित संबंधों का ब्योरा दिया गया है। व्हाइट हाउस (White House) ने रिपोर्ट में लगाए गए इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस (White House) के प्रवक्ता ने कहा कि इसका मकसद राष्ट्रपति ट्रंप की ऐतिहासिक उपलब्धियों और रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकाना है।
डेमोक्रेट्स पार्टी की रिपोर्ट में बड़ा दावा
अमेरिकी हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी (US House Judiciary Committee) के डेमोक्रेट्स ने 53 पन्नों की रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को फिर से उठाया है। ट्रंप कभी जेफरी एपस्टीन के करीबी दोस्त थे। एपस्टीन की 2019 में नाबालिगों की यौन तस्करी के आरोपों में हिरासत के दौरान मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया था। रेप के आरोपों को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल (Former Miss Switzerland, Beatrice Keul) के इंटरव्यू का हवाला दिया है।
क्युल के अनुसार, उनकी मुलाकात ट्रंप से तब हुई थी जब वह 24 साल की थीं। यह मुलाकात न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में एक प्रतियोगिता में हुई थी, जिसके मालिक उस समय ट्रंप ही थे। क्युल का आरोप है कि ट्रंप ने उनसे कहा था कि मैं तुम्हारा ध्यान रखूंगा। इसके अलावा उन्हें वीजा दिलवाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन का वादा दिया था। इसके तुरंत बाद जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) ने उनसे संपर्क किया और उन्हें मार-ए-लागो (Mar-a-Lago) में एक पार्टी के लिए आमंत्रित किया।
पढ़ें :- US Visa NEWS : ट्रंप सरकार ने रोकी अमेरिकी वीजा इंटरव्यू प्रक्रिया , जानिए भारतीय आवेदकों पर क्या पड़ेगा असर?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने क्युल को अटलांटिक सिटी स्थित ट्रंप प्लाजा होटल (Plaza Hotel) में ऊपर एक कमरे में मिलने के लिए बुलाया। क्युल का आरोप है कि कमरे में प्रवेश करते ही ट्रंप ने उन्हें पकड़ लिया और उनका रेप किया। इस दौरान इस दौरान उनके कपड़े फट गए और शरीर पर कई जगह चोटें और खरोंचें आईं। क्यूल ने इंटरव्यू में इस घटना का काफी क्रूर बताया था।
डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर लगाए ये आरोप
डोनाल्ड ट्रंप का हमेशा से यह कहना रहा है कि जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के किसी भी गलत या गैर-कानूनी काम में फंसने से बहुत पहले ही उन्होंने उससे अपनी दोस्ती तोड़ ली थी। ट्रंप ने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा एपस्टीन फाइल्स को जारी किए जाने से रोकने के लिए महीनों तक कानूनी लड़ाई लड़ी। हालांकि, अंततः उन्होंने अमेरिकी संसद की ओर से पारित उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके तहत इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करना अनिवार्य कर दिया गया था।
डेमोक्रेट्स का कहना है कि मॉडल क्युल का बयान ट्रंप पर लगे यौन उत्पीड़न के पुराने अन्य आरोपों से मेल खाता है। हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट सांसद जेमी रस्किन ने न्याय विभाग पर राष्ट्रपति को बचाने के लिए उनके अपराधों को छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कम से कम पांच महिलाओं ने सीधे तौर पर ट्रंप पर एपस्टीन के साथ या उसकी मौजूदगी में रेप के आरोप लगाए हैं। इसे लेकर डेमोक्रेट्स ने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच से ट्रंप और एपस्टीन के संबंधों की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पेशल जांच अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है।
‘ट्रंप को बचाने में लगा अमेरिकी न्याय विभाग’
पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता
उनका कहना है कि न्याय विभाग और एफबीआई (FBI) इंसाफ दिलाने के बजाय ट्रंप को बचाने में लगे हैं। इस जांच अधिकारी को न सिर्फ राष्ट्रपति, बल्कि एपस्टीन के सभी मददगारों और साजिशकर्ताओं की जांच का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए। हालांकि, डेमोक्रेट्स ने ये भी माना कि टॉड ब्लैंच के नेतृत्व में न्याय विभाग से ऐसे किसी कदम की उम्मीद कम ही है, क्योंकि ब्लैंच पहले ट्रंप के निजी वकील रह चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘कि राष्ट्रपति को किसी भी कीमत पर बचाने के लिए न्याय विभाग खुद एपस्टीन के ट्रैफिकिंग मामले को छिपाने में लगा है। टॉड ब्लैंच, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के निजी वकील से अब उनके निजी अटॉर्नी जनरल बन चुके हैं।