कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College, Kolkata) में वित्तीय अनियमितता (Financial Irregularities)और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व प्राचार्य संदीप घोष (Former Principal Sandip Ghosh) को सीबीआई की विशेष अदालत (CBI Special Court) ने आठ दिनों की हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई (CBI) मंगलवार दोपहर बाद घोष को निजाम पैलेस के सीबीआई दफ्तर (CBI Office) से बाहर निकालकर अलीपुर की विशेष सीबीआई अदालत (CBI Court) में ले गई। सीबीआई (CBI) ने अदालत से संदीप की 10 दिनों की हिरासत की मांग की।
पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि वित्तीय भ्रष्टाचार (Financial Corruption) के मामले में गिरफ्तार संदीप को उनके हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत है। सीबीआई (CBI) ने अदालत को बताया कि एक बड़ा वित्तीय भ्रष्टाचार चक्र है। यह जानना आवश्यक है कि इस चक्र में कौन-कौन शामिल हैं? सीबीईआई (CBI) की सारी बातें सुनने के बाद कोर्ट ने संदीप घोष (Sandip Ghosh)को आठ दिन की सीबीआई हिरासत (CBI Custody) में भेज दिया। इस दौरान अदालत के आसपास वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया।