Former Deputy CM Udhayanidhi Stalin Arrested : डीएमके नेता और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार (4 अगस्त) को गिरफ़्तार कर लिया गया। तमिलनाडु पुलिस ने यह कार्रवाई कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में की है। उदयनिधि को चेन्नई स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया गया और तंजावुर ले जाया जाएगा।
पढ़ें :- CM विजय के आरोपों पर तमिलनाडु विधानसभा में बड़ा बवाल, DMK विधायकों को मार्शल बुलाकर सदन से जबरन निकाला
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तंजावुर पुलिस की ओर से राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था। यह मामला TVK सदस्यों की शिकायत पर तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उदयनिधि ने महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। अब इस मामले में उदयनिधि को गिरफ्तार किया गया है। चेन्नई के नीलांकरई में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर पुलिस की तैनाती के बीच, पुलिस और DMK कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।
खबरों के मुताबिक, स्टालिन ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर एक जनसभा के दौरान ये बातें कहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, तमिलनाडु के विपक्ष के नेता (LoP) की बात तब बीच में रोक दी गई जब भीड़ का एक हिस्सा “त्रिशा, त्रिशा” के नारे लगाने लगा। उन्होंने थोड़ी देर के लिए रुककर कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए,” और फिर स्पष्ट किया कि वह कावेरी नदी की बात कर रहे थे। हालांकि, एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, TVK ने आरोप लगाया है कि उदयनिधि स्टालिन ने “त्रिशा” के नारों का जवाब एक अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी से दिया।