Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में बोले भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति- भारत में बढ़ रही असहिष्णुता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दिया जा रहा है बढ़ावा

अमेरिका में बोले भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति- भारत में बढ़ रही असहिष्णुता, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दिया जा रहा है बढ़ावा

By प्रिन्स राज 
Updated Date

वाशिंगटन। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत में असिष्णुता बढ़ रही है इतना ही नहीं नागरिक राष्ट्रवाद की जगह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर करेंगे हाथी की सवारी! BSP के सिम्बल पर कुशीनगर सीट से ठोंक सकते हैं ताल

हामिद अंसारी ने यह बातें गणतंत्र दिवस के मौके पर वॉशिंगटन में आयोजित वर्चुअल इवेंट में कहीं। हामिद अंसारी ने जिस मंच से ये बात कही है उस पर देश में दंगे भड़काने और ISI से लिंक का आरोप है।

भारत के ‘बहुलतावादी संविधान का संरक्षण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में हामिद अंसारी एवं अन्य लोगों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच, UAPA एक्ट के कथित बेजा इस्तेमाल और कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की।

वॉशिंगटन में इस इवेंट का आयोजन 17 अमेरिकी संगठनों के समूह की ओर से किया गया था। इनमें से एक संगठन इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल भी है।

इसे त्रिपुरा सरकार सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने एफिडेविट में राज्य में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार ठहरा चुकी है। यही नहीं इस संगठन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का आरोप है।

पढ़ें :- 'कोई भी शक्ति, पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकती,' अमेठी से टिकट न मिलने पर रॉबर्ट वाड्रा का छलका दर्द
Advertisement