Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. President of India Draupadi Murmu को अनुपम खेर से लेकर चिरंजीवी तक सभी स्टार्स ने दी बधाई

President of India Draupadi Murmu को अनुपम खेर से लेकर चिरंजीवी तक सभी स्टार्स ने दी बधाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को इस समय हर तरफ से बधाई मिल रही है। आपको बता दें, सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

पढ़ें :- Kusha Kapila Hot Pic: कुशा कपिला ने शेयर की पिंक बिकिनी में हॉट तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा तहलका

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के राष्ट्रपति बनने पर आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स (bollywood celebs) तक ने उनको बधाई दी।

अनुपम खेर

पढ़ें :- Miss Universe: 60 साल की एलेजांद्रा मारिसा बनी मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स, रूढ़िवादिता को तोड़ा बनाया नया रिकॉर्ड

अनुपम खेर ने लिखा- ”पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार-बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं जय हिंद!”

कंगना रनौत

इस लिस्ट में पहला नाम कंगना रनौत (kangana ranaut) का है। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जाहिर की।  दरअसल उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- ”बधाई मैडम प्रेसिडेंट। वुमन पावर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली व्यक्ति जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं ), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति।”

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- बधाई मैडम प्रेसिडेंट।”

पढ़ें :- Lata Dinanath Mangeshkar Award: लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से नवाजे गए रणदीप हुड्डा

मनोज मुंतशीर

मनोज मुंतशीर ने लिखा- ”एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया, कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं। ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #DraupadiMurmu।”

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया ने भी बधाई दी। जी दरअसल उन्होंने लिखा- ”भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं।”

पढ़ें :- TMKOC Sodhi Missing: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी हुए लापता, गुमशुदा होने से पहले तबीयत थी खराब

चिरंजीवी

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ”ये भारत के लिए ऐतिहासिक पल है । देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई। हमारे महान देश के राष्ट्रपति पद तक की आपकी जर्नी हर भारतीय और इससे भी अधिक 110 मिलियन जनजातीय आबादी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।” आपको बता दें कि मुर्मू की जीत पर उनके पैतृक निवास ओडिशा के रैरंगपुर गांव में जश्न की लहर है।

 

पढ़ें :- Firoz Khan and Vinod Khanna Death Anniversary: एक ही दिन हुआ दोनों जिगरी यारों का निधन, एक ही बीमारी ने ली थी जान
Advertisement