Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गदर गैंग का सरगना नवीन जाट कर चुका है 17 कत्ल, जानें कैसे लेता है लोगो की जान

गदर गैंग का सरगना नवीन जाट कर चुका है 17 कत्ल, जानें कैसे लेता है लोगो की जान

By प्रिन्स राज 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा। ‘गदर गैंग’ का सरगना नवीन जाट जिसने हरियाणा के रोहतक निवासी रोहित का कत्ल किया है वो अब तक 17 हत्यायें कर चुका है। उसने यह बात पुलिस की पूछताछ के दौरान खुद कबूली है। नवीन जाट को देर रात एलजी गोल चक्कर पर से एसटीएफ (STF) और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। 50 हजार का ये ईनामी अपराधी जान दुश्मनों (Enemy) को डुबाकर लेता है इस बात का खुलासा एसटीएफ ने किया है। 21 वर्षीय रोहित का शव 27 जुलाई को नॉलेज पार्क थाना ( Thana) क्षेत्र के नाले में मिला था।

पढ़ें :- CISCE 2024 Result : लड़कियों ने लड़कों से किया बेहतर प्रदर्शन, ऐसा रहा CISCE बोर्ड 2024 का रिजल्ट

इसके बाद उसके पिता राजभवन (Rajbhavan) ने तहरीर दी थी, जिसके ढाई माह बाद सात अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवीन जाट किसी काम से दिल्ली जाने वाला है। इसके बाद एसटीएफ की मेरठ(Merath) यूनिट और नॉलेज पार्क पुलिस हरकत में आ गई। गुरुवार देर रात एलजी गोल चक्कर पर एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से सूरजपुर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से पिस्टल(Pistal), चार कारतूस, मोबाइल, बाइक और 500 रुपये मिले हैं। बता दें कि रोहित मूल रूप से रोहतक जिले के भलौट का रहने वाला था। उसके पिता राजभवन के मुताबिक, 24 जुलाई को वह रोहतक के आसन गांव निवासी सौरभ उर्फ सिक्कू (Sikku) से मिलने के लिए निकला था और फिर वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने बताया कि नवीन ने रोहित की हत्या अपने छह साथियों के साथ मिलकर 24 जुलाई की रात दिल्ली के थाना समयपुर बादली(Samaypur Badli) के सेक्टर-34 में स्थित डीडीए फ्लैट में की थी। उसने रोहित को पानी के टब में डुबोकर मार डाला था। उसी रात नवीन साथियों की मदद से शव को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एपीजे स्कूल के सामने नाले में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि एक लड़की (girls) के जरिये नवीन ने रोहित को दिल्ली बुलाया था।

पढ़ें :- CISCE ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट किया जारी , जानें कौन बना टॉपर?
Advertisement