Gandhi Jayanti : आज (2 अक्टूबर 2026) को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर देशभर में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पढ़ें :- CM योगी ने गांधी जयंती पर चरखा चलाकर काता सूत, समाज को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य भवन-1 के पास श्रमदान में भाग लिया। वहीं, दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल की मौजूदगी में पुराने किले में स्वच्छता की शपथ ली गई। इसमें शामिल लोगों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया, साथ ही श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे और राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।