Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Naxalites Gang War: नक्सलियों के बीच छिड़ गयी गैंगवार, गोलीबारी में दो सदस्यों की मौत; जानें- पूरा मामला

Naxalites Gang War: नक्सलियों के बीच छिड़ गयी गैंगवार, गोलीबारी में दो सदस्यों की मौत; जानें- पूरा मामला

By Abhimanyu 
Updated Date

Gang war among Naxalites: देश के नक्सल प्रभावित राज्य झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के बीच गैंगवार की घटना सामने आयी है। फूलझरी नदी किनारे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों की मौत हो गयी।

पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने इस घटना के बारे में मंगलवार को पूरी जानकारी दी है। आपसी झगड़े में मारे गए नक्सलियों की पहचान परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के रूप में  हुई है। ये दोनों पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के सदस्य थे। नक्सलियों के बीच गोलीबारी इसलिए हुई, क्योंकि मारे गए नक्सली अपना अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, बंदगांव थाना को सूचना मिली थी कि फूलझरी नदी के पास दो शव पड़े हैं। दोनों के शवों की पहचान हुई। जिसमें ग्राम बारी माइलडीह निवासी परवेल सांडी पूर्ति और ग्राम मुरुमबुस निवासी आशिक तांती उर्फ गुलटु शामिल हैं। पूर्ति के खिलाफ तीन और तांती के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज थे। मौके से एक देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी के रसीद मिले हैं।

Advertisement