Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ganga Dussehra Date 2023 : मां गंगा की आरती-पूजन के साथ इस दिन दान देने का विशेष फल मिलता है, जानें गंगा दशहरा तिथि, पूजा मुहूर्त

Ganga Dussehra Date 2023 : मां गंगा की आरती-पूजन के साथ इस दिन दान देने का विशेष फल मिलता है, जानें गंगा दशहरा तिथि, पूजा मुहूर्त

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ganga Dussehra Date 2023 : हिंदू लोक जनमानस में मां गंगा आस्था का केंद्र है। ज्‍येष्‍ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर  पर्व 30 मई को मनाया जाएगा। गांगा मोक्षदायिनी माना जाता है।  गंगा जल को अमृत के समान माना गया है। गंगा में स्नना और फिर दान करने का विशेष फल बताया गया है।सनातन धर्म में गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान करने और गंगाजल को घर में लाने की परंपरा है।

पढ़ें :-  Pooja Upasana Mein Phool : धर्म कार्य में फूल का बहुत महत्व है , श्रद्धा और भावना का प्रतीक हैं

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर प्रारंभ हो रही है और इस तिथि की समाप्ति 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर गंगा दशहरा 30 मई को मनाया जाएगा।

मां गंगा मंत्र 
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’
ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’

गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने मात्र से ही सात जन्मों के पाप मिट जाते हैं। इस बात का उदाहरण राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को मिला मोक्ष है। इस वजह से ही मां गंगा को मोक्षदायिनी यानि मोक्ष प्रदान करने वाली कहा गया है।

 

पढ़ें :- Dharmik Mahatva 108 Ank :  पवित्र कार्यों में महत्वपूर्ण है 108 अंक , जानें इसका धार्मिक महत्व
Advertisement