1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कई जगहों पर प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। पांचवे चरण में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। पांचवे चरण में यूपी में दोपहर तीन बजे तक तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए वोटिंग जारी है। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कई जगहों पर प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। पांचवे चरण में राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। पांचवे चरण में यूपी में दोपहर तीन बजे तक तक 47.55 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इन सबके बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से शिकायत की गयी है। समाजवादी पार्टी के अधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि, बाराबंकी लोकसभा की बाराबंकी विधानसभा में बूथ संख्या 415 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गयी है।

यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55% मतदान

.अमेठी में 45.13 प्रतिशत
. बांदा में 48.08 प्रतिशत
. बाराबंकी में 55.35 प्रतिशत
. फैजाबाद में 48.66 प्रतिशत
. फतेहपुर में 47.25 प्रतिशत
. गोंडा में 43.23 प्रतिशत
. हमीरपुर में 48.87 प्रतिशत
. जालौन में 46.22 प्रतिशत
. झांसी में 52.53 प्रतिशत
. कैसरगंज में 46.01 प्रतिशत
. कौशांबी में 43.01 प्रतिशत
. लखनऊ में 41.90 प्रतिशत
. मोहनलालगंज में 51.08 प्रतिशत
. रायबरेली में 47.83 प्रतिशत

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...