Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Girlfriend-Boyfriend on Rent : प्यार भी बिकता है! यह सुनने में भले ही अजीब लगे,इन देशों में किराए पर मिल रहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

Girlfriend-Boyfriend on Rent : प्यार भी बिकता है! यह सुनने में भले ही अजीब लगे,इन देशों में किराए पर मिल रहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली : अक्सर कहा जाता है कि प्यार को कभी खरीदा नहीं जा सकता है, लेकिन अब दुनिया में इसकी बिक्री शुरू हो गई है। भले ही यह आपको हैरान कर देने वाली खबर लग रही हो, लेकिन यह हकीकत है। बता दें कि दुनिया भर में रेंट पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर किसी को प्यार के कुछ पल बिताने हों, किसी का साथ चाहिए हो, या फिर किसी कंधे पर सिर रख कर रोने का मन हो, तो अब इसके लिए एक तय रेट है। अब यह पेशेवर ढ़ंग से आगे बढ़ रहा है।

पढ़ें :- Special Tribute : 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि आज, पूरा राष्ट्र कर रहा नमन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चीन और जापान इस ट्रेंड में सबसे आगे हैं। इसी तरह के मामले अब दूसरे देशों से भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में वियतनाम से इस ट्रेंड को लेकर एक दिलचस्प रिपोर्ट सामने आई है। जहां लोग अपने माता-पिता को खुश करने के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को किराए पर ले रहे हैं। वियतनाम की 30 साल की पेशेवर महिला, मिन्ह थू, एक रिश्ते की तलाश में थीं। उनके माता-पिता उन पर शादी का दबाव डाल रहे थे क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इस उम्र में अकेले रहे। मिन्ह थू ने इस समस्या का अनोखा समाधान निकाला।उन्होंने एक बॉयफ्रेंड को किराए पर ले लिया। वक्त के साथ, दोनों के बीच प्यार पनपा और उनका रिश्ता और मजबूत हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किराए पर गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड लेने का ट्रेंड पारंपरिक रिश्तों और शादी के बंधनों से अलग सोच के कारण बढ़ रहा है।लोग लंबे समय तक रिश्तों में बंधने के बजाय, अस्थायी और सुविधाजनक संबंधों की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उनसे अपेक्षाएं कम होती हैं और पारिवारिक या सामाजिक दबावों को पूरा किया जा सकता है। वियतनाम एक हफ्ते के लिए गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड किराए पर लेने की कीमत लगभग 100 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,000-9,000 रुपया) होती है। अगर यह एक महीने के लिए हो तो कीमत 16,000-24,000 भारतीय रुपया के हिसाब तक हो सकती है।

Advertisement